,

गोविंदपुर में जाम से राहत की कवायद तेज: सड़क पर उतरे DC और SSP, अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

JP Bharat Shareधनबाद: गोविंदपुर क्षेत्र में लगातार लग रहे भीषण जाम से आम जनता को राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। उपायुक्त (DC) आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रभात कुमार खुद सड़कों पर उतरे और एनएच-19 (NH-19) पर चलाए गए व्यापक अतिक्रमण विरोधी अभियान की कमान संभाली। इस…

JP Bharat Share

धनबाद: गोविंदपुर क्षेत्र में लगातार लग रहे भीषण जाम से आम जनता को राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। उपायुक्त (DC) आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रभात कुमार खुद सड़कों पर उतरे और एनएच-19 (NH-19) पर चलाए गए व्यापक अतिक्रमण विरोधी अभियान की कमान संभाली। इस दौरान सड़क किनारे किए गए अवैध चबूतरों, दुकानों व निर्माणों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।

एंबुलेंस फंसने और फ्लाइट-परीक्षा छूटने की आ रही थीं शिकायतें

उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण और भारी वाहनों के दबाव के कारण गोविंदपुर में स्थिति गंभीर बनी हुई थी। एंबुलेंस घंटों जाम में फंसी रहती थीं, मरीजों की जान पर बन आती थी और लोगों की फ्लाइट्स व छात्रों की परीक्षाएं छूटने की शिकायतें मिल रही थीं। प्रशासन पिछले 6 महीनों से मुनादी और नोटिस के जरिए लोगों से कब्जा हटाने की अपील कर रहा था। 80% लोगों के खुद कब्जे हटाने के बाद, शेष बचे अवैध निर्माणों पर प्रशासनिक कार्रवाई की गई।

सर्विस लेन दुरुस्त और बिजली खंभे होंगे शिफ्ट

सड़क चौड़ीकरण और जाम मुक्ति के लिए नाले के ऊंचे स्लैब काटकर समतल किए जा रहे हैं, गड्ढे भरे जा रहे हैं और बिजली के खंभों को शिफ्ट किया जा रहा है। उपायुक्त ने एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अगले वर्ष (नवंबर) तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश निर्माण एजेंसी को दिया है।

यातायात नियंत्रण के लिए सख्त निर्देश

एसएसपी प्रभात कुमार ने ट्रैफिक डीएसपी को ठोस कार्ययोजना लागू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही फ्लाईओवर निर्माण कंपनी को ट्रैफिक पुलिस के सहयोग के लिए दोनों ओर पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित वॉलिंटियर्स तैनात करने को कहा गया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि आम जनता की सुविधा के लिए अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed