,

कथारा क्षेत्र में CISF की कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

JP Bharat Shareबेरमो/बोकारो: अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ CISF ने कथारा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कोयला लदा एक ट्रक जब्त किया है। यह कार्रवाई 1 और 2 नवंबर की मध्यरात्रि करीब 1:30 बजे बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में की गई। CISF यूनिट CCL करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर सहायक कमांडेंट…

JP Bharat Share

बेरमो/बोकारो: अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ CISF ने कथारा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कोयला लदा एक ट्रक जब्त किया है। यह कार्रवाई 1 और 2 नवंबर की मध्यरात्रि करीब 1:30 बजे बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में की गई।

CISF यूनिट CCL करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर सहायक कमांडेंट धनंजय पांडे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने कार्मेल स्कूल से करीब 500 मीटर की दूरी पर घेराबंदी कर ट्रक संख्या NL-01-AC-4676 को पकड़ा।

CISF के अनुसार, ट्रक में अवैध रूप से कोयले का परिवहन किया जा रहा था। मामले में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 यानी MMDR एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

CISF ने बताया कि अवैध कोयला परिवहन पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में गश्ती, निगरानी और छापेमारी अभियान लगातार चलाया जा रहा है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports