,

तिसरा में पुलिस-CISF की संयुक्त कार्रवाई, अवैध कोयला खदान की कराई गई भराई

JP Bharat Shareतिसरा/झरिया: अवैध कोयला खनन के खिलाफ तिसरा थाना पुलिस और CISF ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चांदकुईयां पंचायत के पांच नंबर स्थित काली मंदिर के पास तीन तल्ला के पीछे संचालित अवैध खदान को बंद करा दिया। टीम ने खदान की भराई कराई। बताया जा रहा है कि इलाके में लंबे समय से…

JP Bharat Share

तिसरा/झरिया: अवैध कोयला खनन के खिलाफ तिसरा थाना पुलिस और CISF ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चांदकुईयां पंचायत के पांच नंबर स्थित काली मंदिर के पास तीन तल्ला के पीछे संचालित अवैध खदान को बंद करा दिया। टीम ने खदान की भराई कराई।

बताया जा रहा है कि इलाके में लंबे समय से चोरी-छिपे कोयला खनन किया जा रहा था। जमीन के नीचे खुदाई के कारण आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को जमीन धंसने और दुर्घटना का डर सता रहा था। कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत जताई।

यह कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘जीरो कोल लीकेज’ अभियान के तहत की गई। CISF और पुलिस अवैध खनन तथा कोयला चोरी पर रोक लगाने के लिए अभियान चला रही हैं।

वहीं, सूत्रों के अनुसार लोदना ओपी क्षेत्र के कुजामा और छलछलिया खिलान धौड़ा कॉलोनी के पीछे जंगल में भी कथित अवैध खनन जारी है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से इन क्षेत्रों में भी जांच और कार्रवाई की मांग की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports