,

धनबाद में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

JP Bharat Shareधनबाद: बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की ओर से ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के प्रथम चरण के तहत बुधवार को डीएवी कुसुंडा के लीगल लिटरेसी क्लब में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अवर न्यायाधीश सह…

JP Bharat Share

धनबाद: बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की ओर से ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के प्रथम चरण के तहत बुधवार को डीएवी कुसुंडा के लीगल लिटरेसी क्लब में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अवर न्यायाधीश सह डालसा सचिव मयंक तुषार टोपनो ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा और संरक्षण से जुड़ी जानकारी देते हुए पॉक्सो अधिनियम, 2012 तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में बताया।

विद्यालय के प्राचार्य अजीत कुमार दुबे ने डालसा की टीम और अतिथियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद करते हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports