बोकारो: बोकारो पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 17 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
जानकारी के अनुसार, पेटरवार थाना क्षेत्र में वाहन जांच और छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली। बरामद मोटरसाइकिलें गोला, पेटरवार और कसमार थाना क्षेत्रों से मिली हैं।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरोह बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग और रांची के विभिन्न इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी कर उनकी खरीद-बिक्री करता था। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
















