धनबाद: पूर्वी टुंडी प्रखंड के मोहलीडीह पंचायत स्थित राधा ग्राम बड़बाद में आयोजित पांच दिवसीय श्रीकृष्ण कथा का बुधवार को हवन और महाभंडारे के साथ समापन हुआ।
अंतिम दिन पूर्णाहुति के बाद आयोजित भंडारे में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और महाप्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र ‘हरे कृष्णा-हरे राम’ के जयकारों से गूंज उठा।
आयोजकों और ग्रामीणों के सहयोग से पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन के मौके पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
















