,

सनातन संस्था ने नागरिकों से आदर्श और पारंपरिक दीपावली मनाने की अपील की

JP Bharat Shareधनबाद: सनातन संस्था ने नागरिकों से दीपावली को पारंपरिक और आध्यात्मिक तरीके से मनाने का आह्वान किया है। संस्था की ओर से जारी प्रेस वक्तव्य में कहा गया कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मकता और सद्भाव लाने का अवसर भी है। संस्था ने घरों और प्रतिष्ठानों की…

JP Bharat Share

धनबाद: सनातन संस्था ने नागरिकों से दीपावली को पारंपरिक और आध्यात्मिक तरीके से मनाने का आह्वान किया है। संस्था की ओर से जारी प्रेस वक्तव्य में कहा गया कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मकता और सद्भाव लाने का अवसर भी है।

संस्था ने घरों और प्रतिष्ठानों की स्वच्छता के साथ मन की नकारात्मकता दूर कर सद्गुण अपनाने पर जोर दिया। वक्तव्य में लक्ष्मी पूजन के महत्व को धर्माचरण और सत्य के मार्ग पर चलने से भी जोड़ा गया।

संस्था ने देवी-देवताओं के चित्रों वाले पटाखों का बहिष्कार करने, अश्लील और कर्णकटु संगीत से बचने तथा पर्यावरण के अनुकूल सजावट अपनाने की अपील की। साथ ही रंगोली, स्वच्छता और पारंपरिक सजावट जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्थानीय कारीगरों की स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports