रांची: झारखंड में अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। इससे सुबह और रात के समय ठंड बढ़ सकती है।
मौसम केंद्र रांची के अनुसार, 5 से 8 नवंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह हल्का कोहरा या धुंध छाने की संभावना है। इसके बाद आसमान मुख्य रूप से साफ रह सकता है।
रांची में 5 नवंबर को न्यूनतम तापमान करीब 18 डिग्री और 6 से 8 नवंबर के बीच 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री के आसपास रह सकता है।
पिछले 24 घंटों में जगन्नाथपुर में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री और लातेहार में न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव में सबसे अधिक 29.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
















