,

सरकारी स्कूलों की समस्याओं को लेकर अरूप चटर्जी के घेराव कार्यक्रम में शामिल हुए मथुरा प्रसाद महतो

JP Bharat Shareधनबाद: सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर धनबाद उपायुक्त कार्यालय के समक्ष घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया। निरसा विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में…

JP Bharat Share

धनबाद: सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर धनबाद उपायुक्त कार्यालय के समक्ष घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया। निरसा विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति, शिक्षकों के सही पदस्थापन और विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर जोर दिया गया।

विधायकों ने प्रशासन से इन समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports