,

गिरिडीह के धनवार में यूको बैंक में दिनदहाड़े लूट, 10 लाख रुपये लेकर फरार हुए अपराधी

JP Bharat Shareगिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र में गुरुवार को अपराधियों ने यूको बैंक को निशाना बनाते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, 4 से 5 अपराधी बैंक में घुसे और करीब 10 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल…

JP Bharat Share

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र में गुरुवार को अपराधियों ने यूको बैंक को निशाना बनाते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, 4 से 5 अपराधी बैंक में घुसे और करीब 10 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

घटना की पुष्टि करते हुए गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि शुरुआती अनुमान के मुताबिक बैंक से लगभग 10 लाख रुपये की लूट हुई है। हालांकि, नकदी का मिलान होने के बाद ही वास्तविक रकम स्पष्ट हो पाएगी।

जांच में जुटी पुलिस

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अपराधियों की पहचान के लिए बैंक और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

दिनदहाड़े बैंक में हुई इस घटना से बैंक कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports