धनबाद: आज धनतेरस के पावन अवसर पर पूरे देश में उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। इस शुभ दिन पर लोग भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हैं।
मान्यता है कि धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन और नई वस्तुओं की खरीदारी करना शुभ होता है। बाजारों में भी खरीदारी को लेकर रौनक देखने को मिल रही है।
JP Bharat Live की ओर से आप सभी को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं। मां लक्ष्मी की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।
















