,

धनबाद युवा महोत्सव में 200 से अधिक युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, तनु गुप्ता बनीं युवा संसद भाषण प्रतियोगिता की विजेता

JP Bharat Shareधनबाद: न्यू टाउन हॉल में जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2026 एवं ‘विकसित भारत युवा संसद 2027’ का आयोजन किया गया। जिला खेल कार्यालय और माय भारत, धनबाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 200 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महोत्सव में चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़…

JP Bharat Share

धनबाद: न्यू टाउन हॉल में जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2026 एवं ‘विकसित भारत युवा संसद 2027’ का आयोजन किया गया। जिला खेल कार्यालय और माय भारत, धनबाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 200 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

महोत्सव में चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, सामूहिक लोकगीत और लोकनृत्य जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

तनु गुप्ता ने हासिल किया पहला स्थान

कार्यक्रम के तहत आयोजित विकसित भारत युवा संसद 2027 में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ विषय पर हिंदी और अंग्रेजी में भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें तनु गुप्ता ने प्रथम, छोटू कुमार ने द्वितीय और रोहिणी कुमारी मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिनिधित्व

विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव और युवा संसद में भाग लेने का अवसर मिलेगा। वहां से चयनित युवा राष्ट्रीय स्तर पर संसद भवन, नई दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोपाल चंद्र ओझा, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, माय भारत के उपनिदेशक सुरकांत कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports