,

D.A.V. कोयला नगर में दीपावली और छठ महापर्व पर सजा सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

JP Bharat Shareधनबाद: D.A.V. कोयला नगर के प्रांगण में 5 नवंबर को दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं की सुंदर झलक पेश की। इस दौरान विद्यार्थियों…

JP Bharat Share

धनबाद: D.A.V. कोयला नगर के प्रांगण में 5 नवंबर को दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं की सुंदर झलक पेश की।

इस दौरान विद्यार्थियों ने छठ गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से छठ महापर्व की महिमा को दर्शाया। वहीं दीपावली के जरिए अंधकार पर प्रकाश की विजय तथा छठ के माध्यम से आस्था, पवित्रता, प्रकृति और सूर्य उपासना का संदेश दिया।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती डोलन चंपा बनर्जी ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ भारतीय त्योहारों और उनकी सांस्कृतिक महत्ता के बारे में बताया।

प्रभारी श्रीमती पापिया चटर्जी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports