,

झारखंड विधानसभा सचिवालय में दो कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, सेवानिवृत्ति पर किया गया सम्मानित

JP Bharat Shareरांची: झारखंड विधानसभा सचिवालय में श्रीमती पुष्पावती और श्री बसंत कुमार के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोनों कर्मियों को मान-पत्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। श्रीमती पुष्पावती ने 27 सितंबर 2007 को विधानसभा सचिवालय में सहायक के पद पर योगदान दिया था। वहीं,…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड विधानसभा सचिवालय में श्रीमती पुष्पावती और श्री बसंत कुमार के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोनों कर्मियों को मान-पत्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

श्रीमती पुष्पावती ने 27 सितंबर 2007 को विधानसभा सचिवालय में सहायक के पद पर योगदान दिया था। वहीं, श्री बसंत कुमार ने 13 अक्टूबर 1998 को बिहार विधानसभा सचिवालय में अनुसेवक के पद पर अपनी सेवा शुरू की थी। दोनों 31 अक्टूबर 2026 को सेवानिवृत्त हुए।

प्रभारी सचिव ने की कार्यों की सराहना

समारोह में प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने दोनों कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल में सौंपे गए दायित्वों का निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया।

इस दौरान विधानसभा सचिवालय के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दोनों के सेवानिवृत्ति के बाद स्वस्थ, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports