,

दीपावली पर 150 जरूरतमंद बच्चों के बीच बांटी गईं मिठाइयां और शैक्षणिक सामग्री, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने बढ़ाया उत्साह

JP Bharat Shareधनबाद: दीपावली के अवसर पर रोटी बैंक यूथ क्लब की ओर से सेवा और शिक्षा के संदेश के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 150 जरूरतमंद बच्चों के बीच मिठाइयां, दीपावली की सामग्री और कॉपी-किताबों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह…

JP Bharat Share

धनबाद: दीपावली के अवसर पर रोटी बैंक यूथ क्लब की ओर से सेवा और शिक्षा के संदेश के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 150 जरूरतमंद बच्चों के बीच मिठाइयां, दीपावली की सामग्री और कॉपी-किताबों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह शामिल हुईं। उन्होंने अपने हाथों से बच्चों को मिठाइयां और शैक्षणिक सामग्री देकर उनका उत्साह बढ़ाया।

इस मौके पर खुशियों की उड़ान की अध्यक्ष सरिता सिंह, माया डिजिटल के इसराक भाई और केशव फाउंडेशन के अंकित भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने रोटी बैंक यूथ क्लब की इस पहल की सराहना की।

कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के साथ उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना था। क्लब ने संकल्प दोहराया कि कोई भी बच्चा खुशियों और शिक्षा से वंचित न रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports