गिरिडीह: जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के काशियोटोल गांव में हैदर अली को रविवार को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान परिजन न्याय की मांग और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोशित दिखे।
जानकारी के अनुसार, पिछले तीन दिनों से परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। वे न्याय मिलने तक शव को दफनाने से इनकार कर रहे थे और लगातार प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
अंततः रविवार को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान गांव में शोक का माहौल रहा। परिजनों की मांग है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
















