,

गोपनीय जानकारी साझा करने और असामाजिक तत्वों से संपर्क का आरोप, सिमडेगा के प्रभारी थाना प्रभारी हटाए गए

JP Bharat Shareरांची: सिमडेगा में पुलिस विभाग ने तत्कालीन प्रभारी थाना प्रभारी एसआई मानव मयंक के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की है। एसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से प्रभारी थाना प्रभारी के दायित्व से मुक्त करते हुए ओड़गा ओपी में कनीय अवर निरीक्षक के पद पर स्थानांतरित कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मानव मयंक…

JP Bharat Share

रांची: सिमडेगा में पुलिस विभाग ने तत्कालीन प्रभारी थाना प्रभारी एसआई मानव मयंक के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की है। एसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से प्रभारी थाना प्रभारी के दायित्व से मुक्त करते हुए ओड़गा ओपी में कनीय अवर निरीक्षक के पद पर स्थानांतरित कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मानव मयंक पर असामाजिक तत्वों के लगातार संपर्क में रहने और वरीय अधिकारियों के दिशा-निर्देशों से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा करने के आरोप लगे हैं। विभागीय समीक्षा में कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही और प्रशासनिक अनियमितताओं से जुड़े मामले भी सामने आए।

इसके अलावा क्षेत्र में हुई स्कॉर्पियो वाहन चोरी की घटना का खुलासा नहीं होने और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई में देरी को भी समीक्षा का हिस्सा बनाया गया।

एसपी ने स्पष्ट किया है कि पुलिसकर्मियों के कार्यों की नियमित समीक्षा जारी रहेगी। अनुशासनहीनता, लापरवाही और विभागीय गोपनीयता भंग करने के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports