धनबाद: भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) धनबाद महानगर के जिलाध्यक्ष सह जेपी अस्पताल के प्रबंध निदेशक नित्यानंद मंडल ने दीपावली और मां काली पूजा के अवसर पर जिलेवासियों सहित प्रदेश के सभी लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशियां लेकर आए। उन्होंने लोगों से त्योहार को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
नित्यानंद मंडल ने मां काली और भगवान धनवंतरी से धनबादवासियों के स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध जीवन की कामना की। साथ ही उन्होंने दीपावली पर अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और खुशियों का प्रकाश फैलाने का संदेश दिया।
















