धनबाद: भारतीय जनता पार्टी (BJP) धनबाद के जिला कोषाध्यक्ष सह जेपी अस्पताल के अध्यक्ष प्रदीप मंडल ने दीपावली और मां काली पूजा के अवसर पर जिलेवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन से अंधकार दूर कर सुख, समृद्धि, ज्ञान और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने मां काली से समाज में शांति, स्वास्थ्य और भाईचारा बनाए रखने की प्रार्थना की।
प्रदीप मंडल ने कहा कि दीपावली खुशियां बांटने और समाज की भलाई के लिए मिलकर काम करने का संदेश देती है। उन्होंने लोगों से सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
















