,

कोडरमा में कोयला ट्रक का पीछा कर रही पुलिस की बोलेरो पलटी, जवानों को आई मामूली चोटें

JP Bharat Shareकोडरमा: जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर मदनगुंडी पुल के पास चंदवारा थाना पुलिस की बोलेरो वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार पुलिस जवानों को मामूली चोटें आईं। राहत की बात रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस की टीम बरही से कोडरमा की ओर…

JP Bharat Share

कोडरमा: जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर मदनगुंडी पुल के पास चंदवारा थाना पुलिस की बोलेरो वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार पुलिस जवानों को मामूली चोटें आईं। राहत की बात रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस की टीम बरही से कोडरमा की ओर जा रहे कथित कोयला लदे ट्रक का पीछा कर रही थी। इसी दौरान मदनगुंडी पुल के पास पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने वाहन में फंसे जवानों को बाहर निकालने में मदद की। घायल जवानों को प्राथमिक उपचार कराया गया।

पुलिस घटना की जांच कर रही है। वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने के कारणों और कोयला ट्रक से जुड़ी परिस्थितियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports