,

बोकारो में बाइक चोरी गिरोह का खुलासा, 17 मोटरसाइकिल बरामद; चार आरोपी गिरफ्तार

JP Bharat Shareबोकारो: जिले के कसमार थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बाइक चोरी के एक कथित गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी की 17 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुज महतो, लालबाबू तुरी, एक…

JP Bharat Share

बोकारो: जिले के कसमार थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बाइक चोरी के एक कथित गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी की 17 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुज महतो, लालबाबू तुरी, एक निरुद्ध किशोर और किशोर महतो के रूप में बताई गई है।

एसपी के निर्देश पर बेरमो एसडीपीओ के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports