बोकारो: जिले के कसमार थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बाइक चोरी के एक कथित गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी की 17 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुज महतो, लालबाबू तुरी, एक निरुद्ध किशोर और किशोर महतो के रूप में बताई गई है।
एसपी के निर्देश पर बेरमो एसडीपीओ के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
















