,

झारखंड के 66.92 लाख राशन कार्डधारक परिवारों को मिलेगी चना दाल, सरकार ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया

JP Bharat Shareरांची: झारखंड सरकार राज्य के लाखों राशन कार्डधारक परिवारों को चना दाल उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है। खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के निदेशालय ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत चना दाल की आपूर्ति को लेकर ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित किया है। इस योजना का लाभ राष्ट्रीय…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड सरकार राज्य के लाखों राशन कार्डधारक परिवारों को चना दाल उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है। खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के निदेशालय ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत चना दाल की आपूर्ति को लेकर ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित किया है।

इस योजना का लाभ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) और झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (JSFSS) के पात्र लाभुकों को मिलेगा। आपूर्तिकर्ताओं का चयन ई-टेंडर और ई-रिवर्स ऑक्शन के माध्यम से किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 12.82 करोड़ रुपये की अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट निर्धारित की गई है।

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, राज्य में करीब 66.92 लाख परिवार इस योजना के दायरे में हैं। इनमें JSFSS के तहत हरे राशन कार्ड वाले 5.87 लाख से अधिक परिवार और NFSA के तहत आने वाले 61 लाख से अधिक परिवार शामिल हैं। NFSA में प्राथमिकता वाले परिवार (PHH) और अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के लाभुक भी शामिल हैं।

प्रावधान के अनुसार, पात्र राशन कार्डधारकों को प्रति कार्ड हर महीने एक किलोग्राम चना दाल देने की व्यवस्था है। हालांकि, इसका वितरण आपूर्ति और सरकारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद राशन दुकानों के माध्यम से किया जाएगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports