,

पलामू में दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत

JP Bharat Shareपलामू: जिले के पाटन थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना सगुना-बैरिया मुख्य मार्ग पर गहरपथरा गांव के पास हुई। मृतक की पहचान गहरपथरा निवासी दीनानाथ बैठा के पुत्र रॉबिन रजक (25) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब…

JP Bharat Share

पलामू: जिले के पाटन थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना सगुना-बैरिया मुख्य मार्ग पर गहरपथरा गांव के पास हुई।

मृतक की पहचान गहरपथरा निवासी दीनानाथ बैठा के पुत्र रॉबिन रजक (25) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 7:15 बजे रॉबिन मेदिनीनगर से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

त्योहार के मौके पर हुई इस घटना से परिवार में शोक है और गांव में मातम पसरा हुआ है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports