लोहरदगा में सुबह-सुबह मकान में लगी भीषण आग, कार और कई कमरे जलकर राख

JP Bharat Shareलोहरदगा: जिले के मिशन चौक स्थित एक मकान में रविवार सुबह करीब 5:30 बजे अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण घर के कई कमरे और बाहर खड़ी कार जलकर राख हो गई। हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका है। हालांकि, घर में सो रहे परिवार…

JP Bharat Share

लोहरदगा: जिले के मिशन चौक स्थित एक मकान में रविवार सुबह करीब 5:30 बजे अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण घर के कई कमरे और बाहर खड़ी कार जलकर राख हो गई। हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका है। हालांकि, घर में सो रहे परिवार के सभी सदस्य समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे।

जानकारी के अनुसार, कमला देवी राइस मिल के प्रोपराइटर दीपक जायसवाल का परिवार उस समय घर में सो रहा था। आग लगने पर आसपास के लोगों ने शोर मचाकर परिवार को जगाया। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की।

इस घटना में दीपक जायसवाल और उनके पुत्र प्रियेश जायसवाल को मामूली चोटें आईं। दोनों का इलाज कराया गया।

सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports