,

दिवाली की आतिशबाजी का असर: पटाखों के धुएं से सुबह स्मॉग की चादर में लिपटी रांची

JP Bharat Shareरांची: दिवाली की रात हुई आतिशबाजी का असर सोमवार सुबह राजधानी के मौसम में देखने को मिला। शहर के कई इलाकों में धुंध और धुएं की परत छाई रही। पटाखों से निकले धुएं और वातावरण में मौजूद नमी के कारण स्मॉग जैसी स्थिति बन गई। सुबह के समय घर से टहलने और काम…

JP Bharat Share

रांची: दिवाली की रात हुई आतिशबाजी का असर सोमवार सुबह राजधानी के मौसम में देखने को मिला। शहर के कई इलाकों में धुंध और धुएं की परत छाई रही। पटाखों से निकले धुएं और वातावरण में मौजूद नमी के कारण स्मॉग जैसी स्थिति बन गई।

सुबह के समय घर से टहलने और काम पर निकलने वाले लोगों को धुंध के कारण परेशानी हो सकती है। सोमवार सुबह रांची का न्यूनतम तापमान करीब 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की जानकारी दी गई। तापमान में गिरावट के साथ सुबह और रात में ठंड का एहसास बढ़ने लगा है।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, दिन चढ़ने के साथ धुंध का असर कम होने और आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना नहीं है।

पटाखों के बाद हवा में प्रदूषण को देखते हुए सांस संबंधी परेशानी वाले लोगों को सुबह विशेष सावधानी बरतने और वाहन चालकों को धुंध के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports