,

पलामू में भाजपा बूथ अध्यक्ष के अपहरण और मारपीट का आरोप, पसली में फ्रैक्चर; RIMS में भर्ती

JP Bharat Shareपलामू: जिले के मनातू थाना क्षेत्र के पतरियाडीह गांव में भाजपा बूथ अध्यक्ष संजय यादव के साथ कथित अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोग उन्हें घर से ले जाकर करीब चार किलोमीटर दूर पहुंचे और वहां उनके साथ मारपीट की। घटना में संजय यादव की पसली…

JP Bharat Share

पलामू: जिले के मनातू थाना क्षेत्र के पतरियाडीह गांव में भाजपा बूथ अध्यक्ष संजय यादव के साथ कथित अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोग उन्हें घर से ले जाकर करीब चार किलोमीटर दूर पहुंचे और वहां उनके साथ मारपीट की। घटना में संजय यादव की पसली टूटने और शरीर के कई हिस्सों में चोट लगने की बात कही गई है। फिलहाल उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित RIMS में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और विधायक डॉ. मेहता RIMS पहुंचे और घायल संजय यादव से मुलाकात की। आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि बबलू सिंह, शफीक अंसारी, हेमंत कुमार और शकील अंसारी इस घटना में शामिल हैं।

भाजपा नेताओं ने पलामू पुलिस से नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर पार्टी की ओर से संबंधित थाना और पलामू एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

फिलहाल घटना में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports