,

धनवार यूको बैंक डकैती कांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल, कट्टा और स्कॉर्पियो बरामद

JP Bharat Shareगिरिडीह: धनवार चौक स्थित यूको बैंक में दिनदहाड़े हुई करीब 5 करोड़ रुपये के सोने के पैकेट और 11.50 लाख रुपये नकद की डकैती के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, सात जिंदा कारतूस, एक स्कॉर्पियो और दो…

JP Bharat Share

गिरिडीह: धनवार चौक स्थित यूको बैंक में दिनदहाड़े हुई करीब 5 करोड़ रुपये के सोने के पैकेट और 11.50 लाख रुपये नकद की डकैती के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, सात जिंदा कारतूस, एक स्कॉर्पियो और दो अपाचे बाइक बरामद की हैं।

एसपी डॉ. बिमल कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि 5 नवंबर को पांच अपराधियों ने हथियार के बल पर बैंक के लॉकर से सोने के पैकेट और नकदी लूट ली थी। मामले की जांच के लिए पांच विशेष SIT टीमों का गठन किया गया था।

पुलिस ने पीछा करने और जंगल में तलाशी अभियान के दौरान पहले मोहम्मद रिजवान को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर सुल्तान अली उर्फ रॉकी और आयुष पांडेय को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से अमेरिका निर्मित लिखावट वाली पिस्टल सहित हथियार और घटना में इस्तेमाल वाहन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, लूटे गए सोने और नकदी की बरामदगी के साथ-साथ मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इसके लिए तीन अतिरिक्त SIT टीमों का गठन किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

  • मोहम्मद रिजवान — देवघर
  • सुल्तान अली उर्फ रॉकी — गिरिडीह
  • आयुष पांडेय — देवघर

JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports