बराकर में यदुवंशी समाज ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गोवर्धन पूजा, मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार हुए शामिल

JP Bharat Shareबराकर: कुल्टी के वार्ड संख्या 68 स्थित नैनीजोर खटाल में यदुवंशी समाज की ओर से पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। ब्राह्मणों की देखरेख में विधि-विधान से पूजा संपन्न हुई। इसके बाद मुख्य यजमान ने गौमाता…

JP Bharat Share

बराकर: कुल्टी के वार्ड संख्या 68 स्थित नैनीजोर खटाल में यदुवंशी समाज की ओर से पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

ब्राह्मणों की देखरेख में विधि-विधान से पूजा संपन्न हुई। इसके बाद मुख्य यजमान ने गौमाता की पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में पारंपरिक लाठी-डंडे का खेल भी प्रस्तुत किया गया, जिसे देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से लोग पहुंचे।

इस अवसर पर कुल्टी विधायक सह पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समाज के लोगों ने उनका स्वागत और सम्मान किया। मंत्री ने पूजा स्थल पर माथा टेककर आशीर्वाद लिया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

पूजा के अवसर पर 24 घंटे के अखंड हरिनाम संकीर्तन का भी शुभारंभ किया गया। इससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports