बोकारो: नावाडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के आरोपी कुलदीप कुमार महतो को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पर गोली मारकर हत्या का प्रयास करने का आरोप है। उसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
















