,

धनबाद पुलिस ने अक्टूबर में 483 मामलों का किया निष्पादन, दर्ज मामलों से 71 अधिक कांड सुलझाए

JP Bharat Shareधनबाद: अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर धनबाद पुलिस ने अक्टूबर महीने में कार्रवाई तेज की है। जिले में अक्टूबर के दौरान 412 मामले दर्ज किए गए, जबकि पुलिस ने 483 कांडों का निष्पादन किया। इस तरह दर्ज मामलों से 71 अधिक मामलों का निपटारा हुआ। अब जिले में लंबित…

JP Bharat Share

धनबाद: अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर धनबाद पुलिस ने अक्टूबर महीने में कार्रवाई तेज की है। जिले में अक्टूबर के दौरान 412 मामले दर्ज किए गए, जबकि पुलिस ने 483 कांडों का निष्पादन किया। इस तरह दर्ज मामलों से 71 अधिक मामलों का निपटारा हुआ। अब जिले में लंबित मामलों की संख्या घटकर 1,562 रह गई है। नवंबर के अंत तक इसे 1,500 से नीचे लाने का लक्ष्य रखा गया है।

समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में मंगलवार को एसएसपी प्रभात कुमार की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक हुई। इसमें सभी डीएसपी, एसडीपीओ, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हुए। एसएसपी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का निर्देश दिया।

यातायात नियम तोड़ने वालों से वसूला गया 53 लाख जुर्माना

अक्टूबर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से करीब 53 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। एसएसपी ने जाम लगाने और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

149 स्थानों पर लगेंगे CCTV कैमरे

शहर की सुरक्षा मजबूत करने के लिए 149 प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए जल्द टेंडर जारी किया जाएगा।

गोविंदपुर से बैंक मोड़ तक जाम से निपटने की तैयारी

गोविंदपुर, सरायढेला, हीरापुर, श्रमिक चौक और बैंक मोड़ में यातायात व्यवस्था सुधारने पर चर्चा हुई। गोविंदपुर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कारण लगने वाले जाम को देखते हुए अतिरिक्त ट्रैफिक बल तैनात किया जाएगा। पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए नगर आयुक्त के साथ बैठक भी की जाएगी।

छठ घाटों पर ड्रोन से होगी निगरानी

छठ महापर्व को लेकर प्रमुख घाटों और रास्तों पर रोशनी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। खतरनाक घाटों पर गोताखोर तैनात रहेंगे, जबकि भीड़भाड़ वाले घाटों पर ड्रोन और संवेदनशील स्थानों पर CCTV से निगरानी की जाएगी।

छठ के बाद चलेगा विशेष अभियान

एसएसपी ने बताया कि छठ महापर्व के बाद फरार और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान कुर्की-वारंट के निष्पादन और लंबित मामलों के निपटारे पर भी जोर रहेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports