,

छठ महापर्व पर धनबाद पुलिस की विशेष तैयारी, घाटों पर ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

JP Bharat Shareधनबाद: छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए धनबाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। जिले के प्रमुख छठ घाटों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने अपराध समीक्षा बैठक के दौरान बताया कि भीड़भाड़…

JP Bharat Share

धनबाद: छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए धनबाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। जिले के प्रमुख छठ घाटों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने अपराध समीक्षा बैठक के दौरान बताया कि भीड़भाड़ वाले घाटों पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी। वहीं, संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रमुख रास्तों और घाटों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था भी की जाएगी।

एसएसपी ने बताया कि चिन्हित खतरनाक घाटों पर गोताखोरों की तैनाती होगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों को श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports