,

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर धनबाद में जागरूकता अभियान, लोगों को दी गई मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी

JP Bharat Shareधनबाद: राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर नालसा और झालसा के तत्वावधान में धनबाद जिले में व्यापक कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष निकेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। डालसा के सचिव मयंक तुषार टोपनो ने…

JP Bharat Share

धनबाद: राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर नालसा और झालसा के तत्वावधान में धनबाद जिले में व्यापक कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष निकेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

डालसा के सचिव मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना और लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के साथ निःशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना है।

इसके तहत गांवों, अस्पतालों, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मेला प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक और जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत, मध्यस्थता, पीड़ित मुआवजा योजना और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

अभियान में महिला एवं बाल सुरक्षा, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, श्रमिकों के हित और मौलिक अधिकारों के बारे में भी बताया गया। इसके अलावा विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत सैकड़ों लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

न्यायाधीश ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना डालसा की प्राथमिकता है, ताकि कोई भी व्यक्ति जानकारी या आर्थिक अभाव के कारण न्याय से वंचित न रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports