, ,

निरसा के देबियाना गेट पर हाइवा की टक्कर से बाइक सवार उत्तम कुंभकार की मौत, पत्नी और बच्चा गंभीर

JP Bharat Shareनिरसा (धनबाद): निरसा थाना क्षेत्र के देबियाना गेट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बुधवार सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार उत्तम कुंभकार की मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी और मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बागसुमा निवासी उत्तम कुंभकार अपनी पत्नी और बच्चे…

JP Bharat Share

निरसा (धनबाद): निरसा थाना क्षेत्र के देबियाना गेट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बुधवार सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार उत्तम कुंभकार की मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी और मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, बागसुमा निवासी उत्तम कुंभकार अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से मुगमा जा रहे थे। इसी दौरान देबियाना गेट के पास एक हाइवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। उत्तम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि घायल पत्नी और बच्चे को स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से इलाज के लिए SNMMCH धनबाद भेजा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उत्तम ने हेलमेट पहन रखा था। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। निरसा पुलिस ने हाइवा जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

दुर्घटना के बाद NH-19 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सामान्य कराने का प्रयास किया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों की तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने हाइवा चालकों के लाइसेंस, उम्र और वाहनों के जरूरी दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की है। इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports