, ,

मां काली के दरबार में पहुंचीं विधायक रागिनी सिंह, पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

JP Bharat Shareझरिया: झरिया विधायक रागिनी सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न मां काली मंदिरों में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने सिंहनगर भुल्ली क्वार्टर, भालगोरा कोलियरी नंबर-4 और खास झरिया स्थित मां काली मंदिरों में मत्था टेका। पूजा के दौरान विधायक ने झरिया सहित पूरे कोयलांचल के लोगों के…

JP Bharat Share

झरिया: झरिया विधायक रागिनी सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न मां काली मंदिरों में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने सिंहनगर भुल्ली क्वार्टर, भालगोरा कोलियरी नंबर-4 और खास झरिया स्थित मां काली मंदिरों में मत्था टेका।

पूजा के दौरान विधायक ने झरिया सहित पूरे कोयलांचल के लोगों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने क्षेत्र की उन्नति, सामाजिक सद्भाव और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की।

इस अवसर पर रागिनी सिंह ने कहा कि मां काली शक्ति, साहस और आस्था की प्रतीक हैं। उनकी कामना है कि मां की कृपा सभी परिवारों पर बनी रहे और क्षेत्र में सुख-शांति एवं खुशहाली कायम रहे।

उन्होंने क्षेत्रवासियों को काली पूजा की शुभकामनाएं देते हुए जय मां काली का उद्घोष किया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports