, ,

झरिया में ओवरलोड मैजिक वाहन में लगी भीषण आग, जलकर हुआ खाक; कोई हताहत नहीं

JP Bharat Shareझरिया: जोड़ापोखरा थाना क्षेत्र के डिगवाडीह गणेश पूजा मैदान के पास बुधवार को बिजली के सामान से लदे एक ओवरलोड मैजिक वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वाहन से ऊंची लपटें उठने लगीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई…

JP Bharat Share

झरिया: जोड़ापोखरा थाना क्षेत्र के डिगवाडीह गणेश पूजा मैदान के पास बुधवार को बिजली के सामान से लदे एक ओवरलोड मैजिक वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वाहन से ऊंची लपटें उठने लगीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। सूचना मिलने पर दमकल की टीम और बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन का बड़ा हिस्सा जल चुका था।

राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, इस हादसे ने वाहनों में क्षमता से अधिक सामान लादने और सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports