,

बोकारो थर्मल में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय महिला की मौत, चालक फरार

JP Bharat Shareबोकारो थर्मल: हरिजन बस्ती के पास मंगलवार देर शाम सड़क हादसे में 50 वर्षीय फुलमतिया देवी की मौत हो गई। बताया गया कि वह पैदल अपने घर लौट रही थीं, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बाइक समेत मौके से फरार…

JP Bharat Share

बोकारो थर्मल: हरिजन बस्ती के पास मंगलवार देर शाम सड़क हादसे में 50 वर्षीय फुलमतिया देवी की मौत हो गई। बताया गया कि वह पैदल अपने घर लौट रही थीं, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बाइक समेत मौके से फरार हो गया।

मृतका की पहचान स्थानीय निवासी रिबलाल की पत्नी फुलमतिया देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। महिला की मौत से परिवार में शोक का माहौल है।

बोकारो थर्मल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

वहीं, पुलिस की ओर से मृतका के परिजनों को तत्काल 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। पुलिस ने आम लोगों से घटना या फरार बाइक चालक के संबंध में जानकारी मिलने पर थाने को सूचित करने की अपील की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports