,

गिरिडीह में मेयर प्रमिला मेहरा ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, साफ-सफाई और रोशनी दुरुस्त करने के निर्देश

JP Bharat Shareगिरिडीह: छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर महापौर प्रमिला मेहरा ने बुधवार को नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नगर आयुक्त विजय सिंह बिरूवा, सिटी मैनेजर मंजूर आलम, श्वेता शर्मा सहित कई विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान झरियागादी, गरहाटांड, दिन…

JP Bharat Share

गिरिडीह: छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर महापौर प्रमिला मेहरा ने बुधवार को नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नगर आयुक्त विजय सिंह बिरूवा, सिटी मैनेजर मंजूर आलम, श्वेता शर्मा सहित कई विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान झरियागादी, गरहाटांड, दिन दयाल घाट कर्बला, शिव शक्ति घाट, अरगाघाट, मेट्रोस गली, पाण्डेयडीह, शीतलपुर और सिरसिया घाट समेत कई घाटों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मेयर ने संबंधित अधिकारियों को घाटों की कमियों को जल्द दूर करने का निर्देश दिया।

झरियागादी छठ घाट पर दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को याद करते हुए पूर्व मुखिया साठु ठाकुर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मंत्री जी छठ से पहले स्वयं घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, बिजली और रोशनी की व्यवस्था देखते थे। उनकी कमी आज भी गिरिडीह के लोगों को महसूस होती है।

महापौर ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, सुगम आवागमन और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने भी सभी संबंधित विभागों को समय पर काम पूरा करने को कहा।

श्वेता शर्मा ने कहा कि छठ आस्था का महापर्व है। घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि व्रतियों को पूजा के दौरान कोई कठिनाई न हो।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports