,

निशा भगत प्रकरण पर रांची में ABVP का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर निष्पक्ष जांच की मांग

JP Bharat Shareरांची: आदिवासी नेत्री निशा भगत से जुड़े मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के रांची महानगर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर राज्य सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि राज्य की संस्कृति,…

JP Bharat Share

रांची: आदिवासी नेत्री निशा भगत से जुड़े मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के रांची महानगर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर राज्य सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की गई।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि राज्य की संस्कृति, सभ्यता और धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर आवाज उठाने के कारण निशा भगत को प्रताड़ित किया गया। कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणियों और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित किए जाने की भी जांच की मांग की।

ABVP कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी को निशाना बनाकर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। संगठन ने सरकार और प्रशासन से पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाने तथा दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

प्रदर्शन में अंकित राज, हर्षित पांडे, तेजस्वी यादव, श्रीमय कुमार, ओम कुमार, अंशुल कुमार, विशाल कुमार, नारायण तिवारी, प्रियरंजन दुबे, अंशु कुमार, आकाश कुमार, प्रशांत सिंह और विपुल साहू समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नोट: प्रताड़ना और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री से जुड़े आरोप प्रदर्शनकारियों के दावे हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports