,

छठ महापर्व को लेकर बरवाअड्डा फल मंडी में बढ़ी रौनक, फलों की मांग में तेजी

JP Bharat Shareधनबाद: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बरवाअड्डा बाजार समिति स्थित फल मंडी में रौनक बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह से ही थोक और खुदरा खरीदारों की भीड़ जुटने लगी है। नारियल, केला और संतरे की मांग सबसे अधिक देखी जा रही है। छठ पूजा में भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के…

JP Bharat Share

धनबाद: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बरवाअड्डा बाजार समिति स्थित फल मंडी में रौनक बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह से ही थोक और खुदरा खरीदारों की भीड़ जुटने लगी है। नारियल, केला और संतरे की मांग सबसे अधिक देखी जा रही है।
छठ पूजा में भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सूप में विभिन्न फल और पूजन सामग्री सजाई जाती है। इसी को देखते हुए मंडी में सेब, अनानास, गन्ना और अन्य फलों की भी अच्छी बिक्री हो रही है।
कारोबारियों के अनुसार, देश के अलग-अलग राज्यों से फलों की खेप लगातार मंडी पहुंच रही है। फिलहाल आपूर्ति में कोई बड़ी परेशानी नहीं है। मांग के अनुसार कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।
छठ पर्व नजदीक आने के साथ मंडी में खरीदारी और कारोबार में और तेजी आने की उम्मीद है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports