धनबाद: बाघमारा के चिटाहीधाम में आयोजित धनबाद सांसद ढुल्लू महतो की बेटी के विवाह समारोह में भाजयुमो धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल शामिल हुए। उन्होंने नवदंपती से मुलाकात कर सुखद और मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान नित्यानंद मंडल ने सांसद ढुल्लू महतो और उनके परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात कर विवाह की बधाई दी। उन्होंने नवदंपती के उज्ज्वल भविष्य और सुख-समृद्धि की कामना की।
















