धनबाद। बाघमारा के चिटाहीधाम में आयोजित धनबाद सांसद ढुल्लू महतो की बेटी के विवाह समारोह में शिक्षा जगत की प्रमुख हस्तियां भी शामिल हुईं। IIT-ISM धनबाद के निदेशक प्रोफेसर सुकुमार और प्रोफेसर धीरज कुमार समारोह में पहुंचे और नवदंपती को सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान दोनों शिक्षाविदों ने सांसद ढुल्लू महतो और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर विवाह की बधाई दी। समारोह में राजनीतिक, सामाजिक और शिक्षा जगत से जुड़े कई गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी रही।
















