,

डिगवाडीह हटिया बाजार में गंदगी का अंबार, छठ व्रतियों को हो सकती है परेशानी

JP Bharat Shareधनबाद: नगर निगम के वार्ड नंबर 40 स्थित डिगवाडीह नंबर 10 हटिया बाजार में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, छठ पूजा के दौरान यह रास्ता बड़ी संख्या में छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के आने-जाने का मुख्य मार्ग है। इसके बावजूद यहां साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं दिख रही…

JP Bharat Share

धनबाद: नगर निगम के वार्ड नंबर 40 स्थित डिगवाडीह नंबर 10 हटिया बाजार में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, छठ पूजा के दौरान यह रास्ता बड़ी संख्या में छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के आने-जाने का मुख्य मार्ग है। इसके बावजूद यहां साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं दिख रही है।

स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि गंदगी के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती है। लोगों ने नगर निगम और संबंधित अधिकारियों से जल्द सफाई कराने की मांग की है, ताकि छठ महापर्व के दौरान व्रतियों को किसी तरह की असुविधा न हो।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports