धनबाद। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर धनबाद स्थित पृथ्वी मेंशन में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। चार दिवसीय अनुष्ठान के समापन पर पूर्व महापौर इंदु देवी और राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की महामंत्री आशनी सिंह ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।
इस दौरान दोनों ने छठी मैया से परिवार, समाज और धनबादवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। छठी मैया के जयकारों और पारंपरिक गीतों से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया।
नहाय-खाय से शुरू हुआ छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर आस्था, अनुशासन और पारिवारिक परंपरा की झलक देखने को मिली।
















