धनबाद। छठ महापर्व के अवसर पर बाल गोपाल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में छठ व्रतियों और आम लोगों को प्राथमिक उपचार के साथ स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दी गई।
ट्रस्ट के सदस्य बाबू भट्टाचार्य ने कहा कि छठ केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का भी संदेश देता है। ट्रस्ट का उद्देश्य जाति और धर्म से ऊपर उठकर जरूरतमंदों की सहायता करना है।
उन्होंने भविष्य में भी सामाजिक, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।
शिविर को सफल बनाने में संतोष निषाद, राजू निषाद, दिलीप बावरी, रंजीत महतो, अजय, मनोहर, आमोद बावरी, स्वास्थ्यकर्मी रिजु कुमारी, मोचीराम महतो, राजू कुमार और बेलगड़िया फेज-2 के सदस्यों का योगदान रहा।
















