,

रांची में रेस्टोरेंट कर्मचारी की हत्या, पुलिस ने आरोपी ग्राहक को किया गिरफ्तार

JP Bharat Shareरांची। धुर्वा थाना क्षेत्र के जेपी मार्केट स्थित टेस्टी अंदाज रेस्टोरेंट में एक कर्मचारी की हत्या का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार रात करीब 9:40 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रेस्टोरेंट में आए एक ग्राहक ने कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया। घायल कर्मचारी को पारस अस्पताल…

JP Bharat Share

रांची। धुर्वा थाना क्षेत्र के जेपी मार्केट स्थित टेस्टी अंदाज रेस्टोरेंट में एक कर्मचारी की हत्या का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार रात करीब 9:40 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रेस्टोरेंट में आए एक ग्राहक ने कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया। घायल कर्मचारी को पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।

नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल से चाकू भी बरामद किया गया है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports