,

चक्रवाती तूफान ‘अकवन’ का झारखंड में असर, 23 नवंबर तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

JP Bharat Shareरांची। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवन’ के प्रभाव से झारखंड के कई जिलों में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने 20 नवंबर को दक्षिणी और मध्य झारखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान तेज हवाओं, गरज-चमक और वज्रपात की आशंका भी जताई…

JP Bharat Share

रांची। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवन’ के प्रभाव से झारखंड के कई जिलों में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने 20 नवंबर को दक्षिणी और मध्य झारखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान तेज हवाओं, गरज-चमक और वज्रपात की आशंका भी जताई गई है।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 23 नवंबर तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 20 नवंबर को दक्षिणी और मध्य झारखंड में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

21 नवंबर को उत्तर-पूर्वी झारखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, 22 नवंबर को भी कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। 23 नवंबर को दक्षिणी झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। वज्रपात के समय खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports