झारखंड। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत विभिन्न विद्यालयों में प्रखंड स्तरीय पेंटिंग, निबंध, नृत्य और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई।
चारों विधाओं के विजेता प्रतिभागी 23 नवंबर को DCMSOE (जिला स्कूल) में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपने प्रखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
















