,

कोलकाता में ED की छापेमारी, सब्यसाची दत्ता के करीबियों से जुड़े चार ठिकानों पर तलाशी

JP Bharat Shareकोलकाता। तृणमूल कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक सब्यसाची दत्ता से जुड़े कथित आर्थिक घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह कोलकाता में चार ठिकानों पर छापेमारी की। तलाशी अभियान लेक टाउन, बालीगंज और साल्ट लेक में चलाया गया। सूत्रों के मुताबिक, ED की टीम सब्यसाची दत्ता के करीबी कारोबारियों…

JP Bharat Share

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक सब्यसाची दत्ता से जुड़े कथित आर्थिक घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह कोलकाता में चार ठिकानों पर छापेमारी की। तलाशी अभियान लेक टाउन, बालीगंज और साल्ट लेक में चलाया गया।

सूत्रों के मुताबिक, ED की टीम सब्यसाची दत्ता के करीबी कारोबारियों और प्रमोटरों के साथ हुए कथित वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है। आरोप है कि घोटाले की रकम विभिन्न कारोबारियों और प्रमोटरों के पास निवेश की गई थी। इन आरोपों की जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि इसी साल जून में न्यू टाउन थाना पुलिस ने रंगदारी और हत्या से जुड़े एक मामले में सब्यसाची दत्ता को गिरफ्तार किया था। उस मामले की जांच के दौरान कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े लेन-देन की जानकारी सामने आने की बात कही गई थी।

राज्य पुलिस की FIR के आधार पर ED ने ECIR दर्ज कर जांच शुरू की है। इसी के तहत लेक टाउन में एक शेयर बाजार निवेशक, बालीगंज के एक कारोबारी और साल्ट लेक के दो कारोबारियों के ठिकानों पर तलाशी ली गई।

सब्यसाची दत्ता को कोलकाता हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिलने की बात भी सामने आई है। फिलहाल ED की कार्रवाई के दौरान क्या दस्तावेज या अन्य सबूत मिले हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports