रांची। क्रिसमस पर्व को लेकर राजधानी में तैयारियां शुरू हो गई हैं। झारखंड यूथ क्रिश्चन के बैनर तले इस वर्ष भी भव्य समारोह आयोजित करने की तैयारी है। इसे लेकर मोरहाबादी मैदान स्थित अतिथिशाला में ईसाई समाज के लोगों की बैठक हुई।
बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद लकड़ा ने बताया कि इस वर्ष क्रिसमस समारोह की शुरुआत लोयला ग्राउंड से होगी और आयोजन अल्बर्ट एक्का चौक तक चलेगा। इसमें राज्य के मंत्री, विधायक और झारखंड के विभिन्न जिलों से लोगों के शामिल होने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि क्रिसमस प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है। वहीं, फादर ने लोगों से आपसी सद्भाव और एकता के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
















